30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 10th Result 2021: आज आ सकते नतीजे, यहां देख सकेंगे अंक

CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज 10वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं, जिन्हें विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इसका ऐलान नहीं किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ronak Bhaira

•

Updated: 20 Jul 2021, 11:37 AM IST

CBSE Board 10th result 2021: CBSE दसवीं का रिजल्ट 20 जून को, जानिये कैसे मिलेंगे अंक

CBSE Board 10th result 2021: CBSE दसवीं का रिजल्ट 20 जून को, जानिये कैसे मिलेंगे अंक

नई दिल्ली।सीबीएसई के लाखों छात्र 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के इंतजार में हैं। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से आज (20 जुलाई) 10वीं के परिणाम ( CBSE 10th Result 2021 ) घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

जरूर पढ़ें: सीबीएसई: पोर्टफोलियो, प्रोजेक्ट और प्रायोगिक कार्य से पूरे साल होगा मूल्याकंन

क्या कहा था बोर्ड ने

पहले सीबीएसई ने कहा था कि 10वीं बोर्ड के परिणाम जुलाई के तीसरे हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं जबकि 12वीं के परिणाम (Result) जुलाई के अंतिम हफ्ते में घोषित हो सकते हैं। हालांकि इसके बाद सीबीएसई की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया था कि अभी तक 10वीं व 12वीं के परिणाम को घोषित करने की तिथि तय नहीं की गई है। जैसे ही तिथि तय होगी, छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा।

कहां देखे जा सकते हैं नतीजे

बता दें कि 21.5 लाख विद्यार्थी 10वीं के नतीजों के इंतजार में हैं। बोर्ड ने इस बार परीक्षा आयोजित नहीं करवाई बल्कि आंतरिक मूल्यांकन व पहले के परिणाम के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर आधिकारिक रूप से रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप के जरिये भी परिणाम देखा जा सकता है।

जरूर पढ़ें: बिना पढ़ाई प्रमोट होने का ख्वाब देखने वाले 12 वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स को CBSE ने दिया बड़ा झटका

10वीं और 12वीं के परिणाम एसएमएस व आईवीआरएस के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। बोर्ड पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से नतीजे भेजेगा। हालांकि विस्तृत जानकारी बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली प्रेस विज्ञप्ति से ही प्राप्त हो सकती है।

वैकल्पिक परीक्षा का भी है विकल्प

सीबीएसई ने उन छात्रों की संतुष्टि को भी ध्यान में रखा है जो मूल्यांकन मानदंडों से प्राप्त हुए अंको से खुश नहीं होंगे। सीबीएसई ने ऐसे छात्रों के लिए 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच वैकल्पिक परीक्षा आयोजित करवाने की तिथि को भी निर्धारित किया है। बता दें कि 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद वैकल्पिक परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो खुल जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग