29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE Board Exam 2021: सीबीएसई ने किया स्पष्ट, कोविड नियमों के तहत तय तारीख को शुरू होगी परीक्षा

CBSE Board Exam 2021: बोर्ड कोविड-19 के कारण परीक्षाएं टालने नहीं जा रहा है। परीक्षाएं अगले माह चार मई से शुरू होनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 10 Apr 2021, 1:59 AM IST

exam

exam

CBSE Board Exam 2021: देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। ऐसे में कई जगहों से मांग उठ रही थी कि सीबीएससी की परीक्षाओं को स्थगित करा जाए। मगर शुक्रवार को बोर्ड ने दो टूक कहा कि एग्जाम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षाएं तय समय पर ही कराई जाएंगी। बोर्ड ने अधिसूचना जारी कहा कि सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं अपने तय समय और शेड्यूल पर होंगी। यानी कि बोर्ड कोविड-19 के कारण परीक्षाएं टालने नहीं जा रहा है। परीक्षाएं अगले माह चार मई से शुरू होनी है।

Read More: Sarkari Naukri 2021: वित्त मंत्रालय में यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट के पदों पर भर्तियां निकालीं, जल्द करें अप्लाई

बोर्ड ने स्पष्टीकरण दिया

बीते दिनों सोशल मीडिया पर लाखों विद्यार्थी लगातार परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। ट्विटर पर कई तरह के हैशटैग के साथ अभियान भी चलाए गए। हालांकि अब परीक्षाओं के होने या टालने पर बोर्ड ने स्पष्टीकरण दिया है।

Read More: Sarkari Naukri 2021: ISRO ने 24 पदों पर रिक्तियां निकालीं, ऑनलाइन आवेदन करें

कोविड नियमों का पालन होगा

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बोर्ड ने कहा कि हमने परीक्षा शेड्यूल को बदलने या टालने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। बोर्ड ने छात्रों की परेशानी और टेंशन को समझते हुए आश्वासन दिया कि परीक्षाएं कोविड नियमों के साथ सुरक्षित वातावरण में रखी जाएंगी। परीक्षाएं कराने के लिए बोर्ड और स्कूलों की ओर से तैयारी जारी है।

Read More: UPPSC PCS 2020 Final Result: यूपीपीएससी पीसीएस रिजल्ट जल्द होंगे जारी, साक्षात्कार कार्यक्रम समाप्त

सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान

बोर्ड का कहना है कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सीबीएसई परीक्षाओं को आनलाइन मोड में कराने की मांग हो रही है।

Web Title: CBSE Board Exam 2021: will held in fixed schedule

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग