
Central Bank Of India Vacancy
CBI: बैंक में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बढ़िया मौका आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1000 पदों पर भर्ती की जानी है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक जरुरी हैं, जबकि आरक्षित श्रेणी (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी) के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक अनिवार्य हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी इस नोटिफिकेशन के माध्यम से देखी जा सकती है। Central Bank Of India Vacancy
इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के टेस्ट के बाद किया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी, बैंकिंग इंडस्ट्री से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं। आवेदन करने की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तय की गई है। जबकि आवेदन करने की अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
Published on:
30 Jan 2025 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
