30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICSCE ICSE exam 2021 cancelled: आईसीएसई परीक्षाएं रद्द और आईएससी परीक्षा स्थगित

CISCE ICSE exam 2021 cancelled: काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर दी है। दसवीं बोर्ड की परीक्षा को स्थगित करने और विद्यार्थियों की संशोधित तिथियों में एग्जाम लेने के फैसले को बदल दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 20 Apr 2021, 9:58 AM IST

exam postponed

CISCE ICSE exam 2021 cancelled: काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर दी है। दसवीं बोर्ड की परीक्षा को स्थगित करने और छात्रों को संशोधित तिथियों में एग्जाम लेने के फैसले को बदल दिया गया है। हालांकि, आईएससी यानि बारहवीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित हो गई, बोर्ड ने स्कूलों को भेजे गए पत्र में यह स्पष्ट किया है। बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Read More: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से करें आवेदन

"देश में कोविड-19 महामारी की वर्तमान बिगड़ती स्थिति को ध्यान में रखते हुए, CISCE ने ICSE (दसवीं कक्षा) की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। पहले दिए गए परिपत्र में दिए गए विकल्प 16 अप्रैल 2021, को वापस ले लिया गया है। परिषद् का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है। परिषद ने आगे सभी CISCE संबद्ध स्कूलों को कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, "इसके अलावा, स्कूलों को ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए जल्द से जल्द ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए एक प्रोग्राम तैयार करना चाहिए।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आईएससी 2021 परीक्षा की स्थिति समान है। काउंसिल द्वारा कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन पर फैसला जून के पहले सप्ताह तक लिया जाएगा। सीबीएसई ने भी दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित किया है। अन्य राज्यों ने भी बोर्ड परीक्षाओं को वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थगित करने का फैसला किया है।

Read More: अप्रैल सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा स्थगित, इसमें से पढ़ें डिटेल

Web Title: ICSCE ICSE exam 2021 cancelled and ISC postponed

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा