
CSIR NET UGC RESULT 2024 : UGC की तरफ से एक जरुरी खबर सामने आ रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद CSIR UGC NET 2024 का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। CSIR ने सोशल मीडिया साइट "X" पर पोस्ट करके रिजल्ट 15 अक्टूबर 2024 तक जारी होने की संभावना जताई है। परिणाम जारी होने के बाद CSIR UGC NET 2024 का रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर देखा जा सकता है।
CSIR UGC NET 2024 परीक्षा के लिए 2,25,335 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,63,529 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2024 को कई सेंटरों पर आयोजित करवाए गए थे। परीक्षा के बाद NTA ने 8 अगस्त 2024 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। जिसके बाद फाइनल आंसर की 11 सितंबर 2024 को जारी की गई थी।
यह परीक्षा CSIR-UGC NET भारतीय नागरिकों के लिए विभिन्न शैक्षणिक और शोध पात्रता को जांचने का एक तरीका है। इस परीक्षा के जरिये जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए योग्यता प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा इस परीक्षा से कई PHD प्रोग्राम के रास्ते खुल जाते हैं।
यह खबर भी पढ़ें :- Schools Closed : हरियाणा में 4 और 5 तारीख को सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानिए वजह
Published on:
06 Oct 2024 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
