साल 2024 में CUET-UG परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को किया गया था। इसके अतिरिक्त, 19 जुलाई 2024 को भी परीक्षा आयोजित की गई थी। उस साल कुल 13,47,820 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 11,13,610 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।