6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU, JNU और BHU में लेना चाहते हैं एडमिशन तो CUET UG के लिए जल्द करें अप्लाई, लास्ट डेट है नजदीक

CUET UG 2025: इसके लिए आवेदन करने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही NDA की संयुक्त सेवा विंग के दो वर्षीय पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 20 Mar 2025, 3:48 PM IST

CUET UG Registration Last Date

CUET UG Registration Last Date

CUET UG Registration Last Date: यदि आप DU, JNU और BHU सहित अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन करना चाहते हैं, तो Common University Entrance Test (CUET UG 2025) के लिए जल्द आवेदन कर सकते हैं। National Examination Agency (NTA) ने इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 22 मार्च निर्धारित की है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को 24 से 26 मार्च के बीच अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका मिलेगा।

यह खबर पढ़ें:-AIIMS NORCET 8: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया का समय हो रहा खत्म, जल्द ऐसे करें आवेदन

CUET UG: 13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा


NTA इस परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में करेगा। यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित होगी।

CUET UG 2025: ये होनी चाहिए योग्यता


इसके लिए आवेदन करने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही NDA की संयुक्त सेवा विंग के दो वर्षीय पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट वोकेशनल परीक्षा पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। AICTE या राज्य बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त न्यूनतम तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रूपये (तीन टेस्ट पेपर के लिए) के लिए देनी होगी। वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 900 और SC/ST/दिव्यांग श्रेणी को 800 रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा।

यह खबर पढ़ें:- India Post GDS Merit List 2025: कब जारी होगा जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

CUET UG 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन


आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।


इसके बाद रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।


फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।


आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।


शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

यह खबर पढ़ें:-BHU निर्माण के लिए काशी नरेश ने रख दी थी अजीब-ओ-गरीब शर्त, पंडित मदन मोहन मालवीय ने पूरा कर बनवाया प्रसिद्ध विश्वविद्यालय