
DU opens application for VC internship 2023
DU VC internship 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने वाइस-चांसलर इंटर्नशिप स्कीम 2023 के लिए आवेदन मांगे है। जो कैंडिडेट्स इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे, इस समर इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस समर इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 17 मई, 2023 है। इस संबंध में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल की मदद से जानकारी शेयर की है। इंटर्नशिप के दौरान कैंडिडेट्स को 10,000 रुपये महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ये भी जान लें कि ये इंटर्नशिप मोटे तौर पर दो महीने के लिए है। जून-जुलाई संभावित महीने हैं जब इंटर्नशिप की जा सकती है। वे उम्मीदवार जो पहले ही VCIS 2022 का लाभ उठा चुके हैं, वे इस वर्ष इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं हैं। इंटर्नशिप प्रति सप्ताह 15 से 20 घंटे के लिए रहेगी।
कौन कर सकता है अप्लाई ?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट्स जो अंडर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट क्लास में पढ़ रहे हैं। वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को ध्यान रहे कि पहले साल और दूसरे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स आवेदन नहीं कर सकते। इनके अलावा कोई भी अप्लाई कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
मिलेगा 10,000 रुपये महीने ?
दिल्ली यूनिवर्सिटी समर इंटर्नशिप के दौरान कैंडिडेट्स को 10,000 रुपये महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ये भी जान लें कि ये इंटर्नशिप मोटे तौर पर दो महीने के लिए है। जून-जुलाई संभावित महीने हैं जब इंटर्नशिप की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- BSF Recruitment 2023: बीएसएफ ने बदली 1284 कॉन्स्टेबल भर्ती पदों के लिए चयन प्रक्रिया
वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम 2023
डीयू की इस इंटर्नशिप का नाम वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम 2023 है। इस समर इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 17 मई, 2023 है। इसे समर इंटर्नशिप के नाम से भी जानते हैं। इसे पाने के लिए केवल डीयू के ही अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी समर इंटर्नशिप के दौरान कैंडिडेट्स को हफ्ते में 15 से 20 घंटे काम करना होगा।
यह भी पढ़ें- Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी में जल्द होगी 370 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, यहां करें अप्लाई
Published on:
05 May 2023 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
