Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी में जल्द ही बम्पर पद पर भर्तियां होने जा रही हैं। जिनके लिए उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकेंगे। भारतीय नौसेना ने कैंडिडेट के लिए नेवी चार्जमैन 372 पदों पर सीधी भर्ती हेतु नोटिफिकेशन अपने ऑफिशियल वेबसाइट joinindainnavy.gov.in पर जारी किया है। इंडियन नेवी चार्जमैन भर्ती 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यार्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। इसके पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बंधित ट्रेड से डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक हैं |