30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET UG 2023: 07 मई को होने वाले नीट एग्जाम के लिए गाइडलाइंस का रखें ध्यान, ये हैं जरूरी पॉइंट्स

NTA ने NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट का आयोजन आज से दो दिन बाद यानी 7 मई को किया जाना है। देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले इस टेस्ट में इस साल 16 लाख के करीब स्टूडेंट्स बैठ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 5 May 2023, 10:46 AM IST

,

NEET Exam Day Guidelines

NTA ने NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट का आयोजन आज से दो दिन बाद यानी 7 मई को किया जाना है। देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले इस सिंगल टेस्ट में इस साल 16 लाख के करीब स्टूडेंट्स बैठ रहे हैं। परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी होंगी अब एग्जाम वाले दिन किन नियमों का पालन करना है उन्हें एक बार फिर ठीक से देख लें। सभी सेंटर पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कार्ड पर दिए गए समय अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे सभी केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इस साल नीट परीक्षा (NEET Exam Center) भारत के 499 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में होगी।

इन बातों का रखें ध्यान

शेड्यूल के मुताबिक NEET UG 2023 का आयोजन 7 मई को पूरे भारत के साथ-साथ भारत के बाहर के शहरों में लगभग 499 शहरों में पेन और पेपर मोड (ऑफ़लाइन) में किया जाएगा। सभी सेंटर पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कार्ड पर दिए गए समय अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे सभी केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इस साल नीट परीक्षा (NEET Exam Center) भारत के 499 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में होगी। नीट यूजी परीक्षा दोपहर में 02 बजे से शाम 05.20 बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें- बीसीईसीईबी में 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन


1. दोपहर 1:30 बजे के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
2. मोबाइल डिवाइस, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, स्मार्टवॉच, इयरफोन, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच भी साथ न ले जाएं।
3. गॉगल्स, हैंडबैग, वॉटर बॉटल, किसी प्रकार का खाने का सामान, कैमरा, ब्रेसलेट, ज्वेलरी वगैरह भी साथ न ले जाएं
4. स्टेशनरी आइटम जैसे पेंसिल, पेन, बॉक्स, इरेजर, कैलकुलेटर, राइटिंग पैड वगैरह साथ नहीं ले जाने हैं।
5. उम्मीदवार Admit Card के साथ उस पर पासपोर्ट साइज का फोटो चिपका कर या फोटो साथ लेकर पहुंचे।
6. एग्जाम हॉल के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे- मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप लेकर ना जाएं।
7. मोबाइल डिवाइस, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, स्मार्टवॉच, इयरफोन, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच भी साथ न ले जाएं।
8. उम्मीदवारों को कोविडदिशानिर्देशों के अनुसार मास्क और दस्ताने पहनने चाहिए।
9. महिला उम्मीदवारों को विस्तृत कढ़ाई, फूल, ब्रोच या बटन वाले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
10. मोबाइल डिवाइस, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, स्मार्टवॉच, इयरफोन, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच भी साथ न ले जाएं।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग