30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Recruitment 2023: बीसीईसीईबी में 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

BCECEB Bihar Recruitment 2023: बीसीईसीईबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। बीसीईसीईबी ने 1551 जूनियर रेजिडेंट रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई 2023 है। इस भर्ती से जुड़ी डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 4 May 2023, 2:36 PM IST

jobs_a.jpg

BCECEB Recruitment 2023

BCECEB Bihar Recruitment 2023: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। बीसीईसीईबी ने 1551 जूनियर रेजिडेंट रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। अगर आयु सीमा की बात करें तो 37 साल तक के कैंडिडेट्स इन पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड के जूनियर रेजिडेंट पद पर आवेदन bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर कर सकते है। आवेदन का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर है। आवेदन पत्र में गलतियों को करेक्शन करने या सुधारने के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई 2023 तक सक्रिय रहेगा।

बीसीईसीईबी भर्ती 2023 कुल पद ?
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) बीसीईसीईबी भर्ती 2023 के माध्यम से 1551 रिक्तियों को भरा जायेगा।

बीसीईसीईबी भर्ती 2023 आयु -सीमा ?
आयु सीमा की बात करें तो 37 साल तक के कैंडिडेट्स इन पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा यूआर (महिला/बीसी / ओबीसी (पुरुष और महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

बीसीईसीईबी भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता ?
बीसीईसीईबी में 1551 जूनियर रेजिडेंट रिक्तियों की भर्ती के लिए उम्मीदवार को एमबीबीएस होना चाहिए

यह भी पढ़ें- JEE: जेईई मेन से नहीं हटेगा 75% मार्क्स का क्राइटेरिया, कोर्ट में ख़ारिज हुई जनहित याचिका


बीसीईसीईबी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद यहां दिए गए रिक्रूटमेंट/करियर लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
4. इसके बाद फॉर्म भरें मांगे गए संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सबमिट करें।
6. अपनी निर्धारित आवेदन फीस भरें और अपने आवेदन को सबमिट करें।
7. आगे भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें- IGNOU: इग्नू जून टीईई 2023 के लिए डेट बड़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई