
Online mock test exam guide interview questions answer
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge)के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - तेलंगाना विधानसभा ने नल्लामाला वनों में किस रासायनिक तत्व के खनन को रोकने हेतु प्रस्ताव पारित किया है?
(अ) रेडियम
(ब) यूरेनियम
(स) प्लूटोनियम
(द) थोरियम
प्रश्न (2) - किस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने गुरु नानक देव की रचनाओं को अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में प्रकाशित किया है?
(अ) यूनेस्को
(ब) फेसबुक
(स) विश्व बैंक
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न (3) - भारतीय नौसेना और किस देश की शाही नौसेना ने द्विपक्षीय सैन्याभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ में भाग लिया?
(अ) चीन
(ब) नेपाल
(स) मलेशिया
(द) इराक
प्रश्न (4) - शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रथम सैन्य चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन हाल ही किस शहर में किया गया?
(अ) नई दिल्ली
(ब) चेन्नई
(स) लखनऊ
(द) जयपुर
प्रश्न (5) - राजस्थान में डूंगरपुर और बांसवाड़ा को पृथक करने वाली नदी है?
(अ) माही नदी
(ब) बनास नदी
(स) रावी नदी
(द) चम्बल नदी
प्रश्न (6) - ‘धर्मचक्र प्रवर्तन’ कहां किया गया था?
(अ) पावापुरी
(ब) कुशीनगर
(स) बोधगया
(द) सारनाथ में
प्रश्न (7) - ‘यक्ष गान’ कहां का लोकप्रिय नृत्य है?
(अ) केरल
(ब) सिक्किम
(स) कर्नाटक
(द) तमिलनाडु
प्रश्न (8) - अफ्रीका की सबसे बड़ी झील कौन-सी है ?
(अ) विक्टोरिया झील
(ब) वोल्टा झील
(स) चाड झील
(द) तांगान्यीका झील
प्रश्न (9) - भारत में पहला रेडियो स्टेशन किस नगर में बना?
(अ) कोलकाता
(ब) चेन्नई
(स) मुम्बई
(द) दिल्ली
प्रश्न (10) - वनडे क्रिकेट में सबसे पहले भारत की कप्तानी करने वाला खिलाड़ी कौन था ?
(अ) सुनील गावस्कर
(ब) अजीत वाडेकर
(स) कपिल देव
(द) बिशन सिंह बेदी
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (स), 4. (अ), 5. (अ), 6. (द), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब)
Published on:
14 Oct 2019 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
