2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीटीयू से कर सकते हैं एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी , दिल्ली ने अपने एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 27 May 2018, 10:06 AM IST

DTU

DTU

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू), दिल्ली ने अपने एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2018-20 के लिए मंगवाए गए हैं। यूनिवर्सिटी के एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इच्छुक व योग्य आवेदक 11 जून 2018 तक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं। बता दें कि एमबीए प्रोग्राम के लिए योग्य आवेदकों का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन, कार्य अनुभव और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन के लिए पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन जून 2018 में करवाया जाएगा।

क्या है योग्यता प्रवेश के लिए जरूरी है कि आवेदकों ने न्यूनतम 50 प्रतिशत माक्र्स या समकक्ष सीजीपीए के साथ ग्रेजुएशन कर रखी हो। हालांकि, एससी/एसटी/पीएच कैटेगिरी के आवेदकों को इसमें 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। आवेदकों के पास बीई, बीटेक, बीआर्क आदि की चार साल की डिग्री के बाद न्यूनतम 3 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है। वहीं, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए की 3 साल की डिग्री के बाद न्यूनतम 4 साल का अनुभव होना जरूरी है।

कैसे करें आवेदन

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक आवेदक वेबसाइट dtuadmissions.nic.in या http://dtu.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ ही जनरल/ओबीसी कैटेगिरी के आवेदकों को 1000 रुपए की आवेदन फीस भी जमा करवानी होगी। हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगिरी के आवेदकों को आवेदन फॉर्म के साथ 500 रुपए की आवेदन फीस जमा करवानी होगी।

कैसे होगा चयन चयन शैक्षणिक प्रदर्शन, कार्य अनुभव और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी कैंपस में किया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट में टाय होने पर जिस आवेदक के ग्रेजुएशन में ज्यादा माक्र्स होंगे, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। माक्र्स भी समान होने पर ज्यादा कार्य अनुभव वाले आवेदक को एडमिशन मिलेगा।

ये हैं जरूरी तारीखें

डी टीयू के एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के इच्छुक आवेदक 11 जून 2018 तक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं। पर्सनल इंटरव्यू के लिए शॉर्ट-लिस्टेड आवेदकों की घोषणा 18 जून 2018 को होगी। पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन 23 जून 2018 से होगा। चयनित आवेदकों की पहली लिस्ट की घोषणा 28 जून 2018 को की जाएगी। एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन की अंतिम तारीख 30 जुलाई 2018 रखी गई है।