28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्कृष्ट अंक लाने वाली प्रतिभाओं का किया सम्मान

बारहवीं विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम

2 min read
Google source verification
lalsot students

उत्कृष्ट अंक लाने वाली प्रतिभाओं का किया सम्मान

लालसोट. शहर के खटवा रोड स्थित इम्पल्स साइंस एकेडमी संस्था में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा करिश्मा शर्मा पुत्री गिर्राज शर्मा निवासी गोल्या, अनुप्रिया जायसवाल 90 प्रतिशत पुत्री सत्यनारायण जायसवाल निवासी लालसोट व कृष्ण मीना 90 प्रतिशत पुत्र भरतलाल मीना निवासी खेडला का संस्था ने सम्मान किया।

निदेशक मनीष पांखला ने बताया कि संस्था के 28 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक व 161 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही कॉमर्स में भी छात्रा स्नेहा गुप्ता पुत्री पुखराज गुप्ता भी तहसील क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक राजेन्द्र पांखला भी मौजूद थे। (नि.प्र.)

संविदा सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी


दौसा. नगरपरिषद में सफाई कर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने एवं नगरपरिषद में संवेदक के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मियों का मानदेय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को संविदा सफाईकर्मियों ने पांचवें दिन भी कार्य का बहिष्कार जारी रखा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्नालाल डंडोरिया एवं राजस्थान सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष लक्ष्मण टोपिया व जिला महामंत्री श्यामलाल दिर्शावल ने बताया कि कार्मिकों को तीन माह का मानदेय नहीं मिला। सफाईकर्मी की भर्ती में एसटी, एससी, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के लोगों के आवेदनों को शामिल नहीं किया जाए।

प्रशिक्षण का समापन


महुवा. राज इंटरनेशनल एकेडमी में छह दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। उपप्रधान मिश्री देवी मीणा ने संभागियों को प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी छोटेलाल मीणा, ओमप्रकाश मीणा, सतीश चंद्र मीणा, निहाल सिंह, रामप्रसाद मीणा, दर्शन गुर्जर, रतिराम गुर्जर आदि मौजूद थे।


भाजपा का बूथ सम्मेलन आज: महुवा विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन रविवार शाम चार बजे अवध मैरिज गार्डन में होगा। मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटोली ने बताया कि संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा आदि मौजूद रहेंगे।