
GATE 2022 Admit Card
GATE 2022 Admit Card : गेट 2022 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड आज यानी 03 जनवरी 2022 को जारी हो सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (GATE 2022 Admit Card) चेक और डाउनलोड कर सकते है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर गेट 2022 परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। हालांकि संस्थान ने परीक्षा पोर्टल पर गेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव किए जाने का समय का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि आइआइटी खड़गपुर इस लिंक को शाम 5 बजे तक एक्टिव कर देगा।
GATE 2022 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
— होमपेज पर गेट 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद लॉगिन करने के बाद नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
— अब आप सबमिट टैब पर क्लिक करें।
— इसके बाद गेट 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
— एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
एग्जाम शेड्यूल
बीते दिनों आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 एग्जाम का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक, गेट 2022 का आयोजन 5 फरवरी, 6 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा रोजाना दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
Published on:
03 Jan 2022 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
