30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET PG Counselling : NEET PG काउंसलिंग 6 जनवरी से शुरू होगी, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है। नीट पीजी 2021 एडमिशन (NEET PG admission) के लिए काउंसलिंग 06 जनवरी 2022 से पहले शुरू कर दी जाएगी। आईएमए ने कहा कि हजारों डॉक्टर एक साल से ज्यादा समय से मेडिकल पीजी कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 2 Jan 2022, 11:26 AM IST

NEET PG admission

NEET PG admission

Neet PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है। नीट पीजी 2021 एडमिशन (NEET PG admission) के लिए काउंसलिंग 06 जनवरी 2022 से पहले शुरू कर दी जाएगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA) के अध्यक्ष सहजानंद प्रसाद सिंह ने बताया उन्हे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से आश्वासन प्राप्त हुआ है कि नीट पीजी काउंसलिंग 6 जनवरी 2022 से पहले ही शुरू कर दी जाएगी।

एक साथ से मेडिकल पीजी कोर्स में एडमिशन का इंतजार
आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री से हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर्स के खिलाफ दर्ज एफआईआर बिना शर्त वापस लेने की भी अपील की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने बताया कि उन्हें आश्वस्त किया गया है कि डॉक्टर्स पर कोई एफआईआर नहीं होगी। आईएमए ने कहा कि हजारों डॉक्टर एक साल से ज्यादा समय से मेडिकल पीजी कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं जिसमें कोविड महामारी के कारण लगातार देरी हो रही है।

NEET PG Counselling 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज:—
NEET PG काउंसलिंग शुरू होने के बाद यहां उन दस्तावेजों की सूची दी गई है जिनकी उम्मीदवारों को आवश्यकता होगी। उन्हें पंजीकरण के समय इन सहित इन कुछ दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान मूल प्रतियों को साथ रखना होगा।
— नीट 2021 एडमिट कार्ड
— ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति
— नीट की अंकतालिका
— राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र
— एचएससी (कक्षा 12) की अंकतालिका
— आयु प्रमाण के लिए एसएससी (कक्षा 10) प्रमाण पत्र
— आधार कार्ड

यह भी पढ़ें: ESIC Recruitment 2022: यूडीसी, एमटीएस एवं अन्य पदों की बंपर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

अब चार राउंड में होगी काउंसलिंग
मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) की ओर नीट यूजी और पीजी की अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) की सीटों पर के लिए अब 4 राउंड काउंसिलिंग की होगी। यूजी और पीजी के लिए एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले एमसीसी द्वारा काउंसलिंग के लिए दो राउंड का ही आयोजन किया जाता था।

यह भी पढ़ें: CLAT 2022 : आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करें अप्लाई

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा