GATE 2025 Exam का आयोजन पूरे देश में तय परीक्षा केंद्रों पर 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को हुआ था। परीक्षा समाप्त होने के बाद, अब 19 मार्च 2025 को Indian Institute of Technology (IIT) Roorkee द्वारा इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट IIT रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसमें टॉप स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों के नाम, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और प्राप्त अंकों की जानकारी होगी।