
Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board यानी (GSEB) Class 10 और Class 12 Results 2018 कल यानी 10 मई को जारी किए जा रहे हैं। इन दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट www.gseb.org पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अपने मोबाइल फोन के जरिए SMS करके आप अपने रिजल्ट का पता कर सकते हैं।।
Check GSEB Board Class 10 Result 2018
इन चार तरह से जान सकते हैं अपना रिजल्ट—
— GSEB की आॅफिशियल वेबसाइट पर www.gseb.org पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
— IVR सिस्टम के जरिए भी अपना रिजल्ट आन सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से बोर्ड के टोल फ्री नंबर पर कॉल करना है।
— SMS के जरिए आप Students अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसमें आपको अपना GSEB Class 10 result 2018 जानने के लिए SMS करना है।
— इसके अलावा आप अपनी SCHOOL WEBSITE से भी GSEB Board result की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गुजरात सेकंड्री ऐंड हायर सेकंड्री एजुकेशन बोर्ड (जीएसएचएसईबी) 10वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन इस बार 12 मार्च से 23 मार्च 2018 तक किया गया था। गुजरात बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का आयोजन गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर द्वारा किया गया है। GSEB यानी गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन हर साल फरवरी-मार्च के महीने में किया जाता है। गुजरात बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट को पूरे देशभर में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गुजरात का मुख्यालय गांधीनगर में है। इसकी स्थापना 1 मई 1960 में हुई थी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहली से 12वीं कक्षा तक का न सिर्फ एग्जाम लेती है बल्कि इनके पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तक भी जारी करता है।
पिछले साल गुजरात बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 29 मई को जारी कर किया था। पिछले साल गुजरात बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 7,79,623 छात्र सम्मिलित हुए थे जिनमें से 7,75,013 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 68.24 पर्सेंट छात्र पास हुए थे।
Published on:
09 May 2018 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
