
GATE 2021 Final Answer Keys: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने आधिकारिक वेबसाइट पर GATE 2021 Final Answer जारी कर दी है। उम्मीदवार GATE 2021 के लिए उपस्थित हुए थे, वे GATE 2021 Final Answer Key डाउनलोड करने के लिए GATE की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उत्तर कुंजी के साथ ही IIT बॉम्बे ने GATE 2021 के क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए हैं।
उम्मीदवार GATE एग्जाम की फाइनल आंसर की 2021 को डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर भी जा सकते हैं। फाइनल आंसर की या प्रश्न पत्र की जांच के लिए उम्मीदवारों को सूची से पेपर के नाम का चयन करना जरुरी है।
वेबसाइट पर उपलब्ध "प्रश्न पत्र और गेट 2021 परीक्षा की फाइनल आंसर की' को 17 मार्च 2021 को प्रकाशित किया गया है। पहले जारी की गई उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के बाद विभिन्न आईआईटी-आईआईएससी के विषय विशेषज्ञ द्वारा विचार किया जाता है। इसके बाद संशोधन करके फाइनल आंसर की जारी की गई है। गेट 2021 समिति ने आधिकारिक रूप से उत्तर कुंजी की पुष्टि की है।
IIT बॉम्बे द्वारा परिणामों की घोषणा 22 मार्च को की जाएगी। “GATE 2021 के परिणाम इन फाइनल आंसर की का उपयोग करके 22 मार्च 2021 तक घोषित किए जाएंगे। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवार प्रश्न पत्र में दर्शाई गई मार्किंग स्कीम के अनुसार GATE 2021 के अपने कच्चे अंकों की गणना के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं और इन फाइनल उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं।
Published on:
18 Mar 2021 07:22 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
