21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICAI CA 2023: सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

ICAI CA 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा 2023 के लिए ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org या eservices से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
,

ICAI CA Inter and Final exam admit card released

ICAI CA 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा 2023 के लिए ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org या eservices से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि संस्थान की महत्वपूर्ण घोषणा संख्या 13-CA (EXAM)/मई-जून/2023 दिनांक 10 जनवरी, 2023 के आंशिक संशोधन में, इसे सामान्य जानकारी के लिए अधिसूचित किया जाता है कि कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा, (ग्रुप I), पेपर - 4 (टैक्सेशन) राज्य में 10 मई, 2023 (बुधवार) को आयोजित होने वाली है, अब 20 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर विजिट करें।

कब होगी ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट्स परीक्षाएं ?

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा 2023 के लिए एग्जाम मई 2023 में ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के इंटरमीडिएट के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। ग्रुप 1 के लिए परीक्षा 3, 6, 8 और 10 मई, 2023 को होगी। ग्रुप 2 की परीक्षा 12, 14, 16 और 18,मई 2023 को होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ, मास्क, पर्सनल स्मॉल हैंड सैनिटाइजर, आदि साथ ले जाना होगा।

यह भी पढ़ें- UP CNET: यूपी नर्सिंग कॉलेज एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, ये है डायरेक्ट लिंक


ICAI चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
1. होमपेज पर, "इंटरमीडिएट परीक्षा मई 2023 के लिए प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
2. या "अंतिम परीक्षा मई 2023 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
4. अब आपका एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
5. अब आप अपने एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
6. आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें- Recruitment 2023: यहां 31 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क