HSSC Recruitment 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वे, 5 मई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी भर्ती 2023 के ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप सी भर्ती 2023 के माध्यम से विभिन्न विभागों में 31,902 पदों पर भर्ती करेगा। खास बात ये है की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है। यानी आप बिना फीस के आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा सीईटी परीक्षा का आयोजन पिछले साल नवंबर महीने में किया गया था। इसमें कुल 3,57,562 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।