NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने नीट UG के लिए एक ममतापूर्ण बदलाव करते हुए एक नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारत के विदेशी नागरिकों, भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) के उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड में संशोधन किया है, जो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 एग्जाम में शामिल होने वाले है, वे सभी आधिकारिक सूचना पढ़ सकते हैं। अधिकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अनिवासी भारतीय, भारत के विदेशी नागरिक (OCI), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO), और विदेशी नागरिक अब चिकित्सा, दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी कॉलेजों में प्रवेश के लिए पात्र हैं। विस्तृत अधिसूचना NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। आप को बता दे की इससे पहले OCI उम्मीदवार, भारतीय नागरिकों के लिए आरक्षित सीट में एडमिशन लेने के लिए पात्र नहीं होते थे।