CBSE RESULT 2023:: इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 38 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। सभी स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस बार बहुत जल्द सीबीएसई परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर सकता है। पिछले साल सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम और सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 22 जुलाई को घोषित किए थे। जैसे ही CBSE Class 10, 12 Board Exam Result 2023 की घोषणा की जाएगी, सीबीएसई बोर्ड के छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फरवरी-अप्रैल में 2023 बैच के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं।