8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IGNOU बीएससी नर्सिंग और बीएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IGNOU: परीक्षा के बाद, सीटों की उपलब्धता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा और निर्धारित फीस जमा करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 12 Mar 2025, 6:13 PM IST

IGNOU Admission

IGNOU Admission

IGNOU Admission: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बीएड और बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड केवल डिजिटल रूप में उपलब्ध होगा, किसी भी उम्मीदवार को ऑफलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

यह खबर पढ़ें:-देश के दो संस्थानों, IIT और IIIT में क्या अंतर है, जानें इन टॉप कॉलेजों में कैसे मिलता है दाखिला

IGNOU: परीक्षा तिथि और महत्वपूर्ण निर्देश


बीएड और बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 16 मार्च 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड पहचान पत्र भी ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

यह खबर पढ़ें:-REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की

IGNOU Admit Card: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड


एडमिट कार्ड के लिए IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं।


वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध "Announcements"सेक्शन पर क्लिक करें।


बीएड या बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।


लॉगिन डिटेल्स के साथ लॉगिन कर लें।


इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलकर सामने आ जाएगा।

IGNOU Admission: काउंसलिंग प्रक्रिया में लेना होगा भाग


परीक्षा के बाद, सीटों की उपलब्धता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा और निर्धारित फीस जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

यह खबर पढ़ें:-Sunita Williams को NASA से मिलती है इतनी सैलरी, साथ कई अन्य सुविधाएं