28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IGNOU July 2021 Session Re-Registration: इग्नू ने जुलाई सेशन के लिए बढ़ाई री-रजिस्ट्रेशन की तारीख, 30 जून लास्ट डेट

IGNOU July 2021 Session Re-Registration: पीजी और अन्य पाठ्यक्रमों में जुलाई 2021 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक छात्र इग्नू के समर्थ पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर जाकर री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 16 Jun 2021, 11:46 AM IST

IGNOU July 2021 Session Re-Registration

IGNOU July 2021 Session Re-Registration: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( IGNOU ) ने यूजी, पीजी और अन्य पाठ्यक्रमों में जुलाई 2021 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब इग्नू के विभिन्न कोर्स में छात्र जुलाई 2021 सत्र के लिए 30 जून फॉर्म जमा कर सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक अगले सत्र के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वे इग्नू के समर्थ पोर्टल, ignou.samarth.edu.in पर जाकर री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जुलाई सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन फॉर्म 5 मई से भरे जा रहे थे। इग्नू ने फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 जून 2021 निर्धारित की थी।

समर्थ पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्रों को री-रजिस्ट्रेशन के समय यूजरनेम और पासवर्ड पहले वाला ही लॉगिन करना होगा। यदि पहली बार री-रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो समर्थ पोर्टल पर पहले पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके जुलाई 2021 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

Read More: UP School Reopening: 1 जुलाई से सिर्फ टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए खुलेंगे यूपी के स्कूल, ऑनलाइन क्लास रहेगी जारी

असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करने की भी मियाद बढ़ी

इग्नू ( IGNOU ) ने जून 2021 टर्म-ईंड-एग्जाम ( टीईई ) के लिए अपने स्टूडेंट्स को उनके असाइनमेंट, प्रोजेक्ट, रिपोर्ट, आदि सबमिट करने की आखिरी तारीख को भी बढ़ा दिया है। इग्नू द्वारा सोमवार, 14 जून को जारी नोटिस के मुताबिक स्टूडेंट्स अपने असाइनमेंट और रिपोर्ट अब 30 जून 2021 तक जमा करा सकते हैं। इग्नू ने जून 2021 टीईई की तारीखों को लेकर अभी कोई भी घोषणा नहीं की है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इग्नू ने जून सत्रांत परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

Read More: CLAT 2021: 23 जुलाई को ऑफलाइन मोड में होगी क्लैट की परीक्षा, सीएनएलयू ने छात्रों से कोरोना टीका लगवाने की अपील की

Read More: KCET 2021 Registration: स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए एग्जाम डेट सहित पूरी डिटेल्स


Web Title: IGNOU Extends Re-registration Last Date For July 2021 Session Admission

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग