7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के टॉप 100 में शामिल हुए भारत के ये 12 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, जानिए इनके नाम

QS World University Rankings 2021: इस बार IIT मद्रास के तीन पाठ्यक्रम- पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, और मैकेनिकल इंजीनियरिंग - QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (विषय के अनुसार) 2021 में शीर्ष 100 में शामिल हुए।

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Mar 05, 2021

Placement-offers-increase this year in IIT MADRAS

QS World University Rankings: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने बृहस्पतिवार को लंदन में 2021 की सब्जेक्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार IIT मद्रास के तीन पाठ्यक्रम- पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, और मैकेनिकल इंजीनियरिंग - QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (विषय के अनुसार) 2021 में शीर्ष 100 में शामिल हुए। इन पाठ्यक्रमों को क्रमशः वैश्विक रैंकिंग में 30, 82 और 92वां स्थान मिला। अन्ना यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किया गया पेट्रोलियम इंजीनियरिंग कोर्स भी शीर्ष 51 to100 ब्रैकेट में जबकि SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) का कोर्स 101 से 150 ब्रैकेट में दिखाई दिया है।

Read More: एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Read More: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

आईआईटी मद्रास कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रणाली में 114 वें स्थान पर है जबकि वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) 351 से 400 रैंक ब्रैकेट में चित्रित किया गया है। अन्ना विश्वविद्यालय और अमृता विश्व विद्यापीठम् द्वारा पेश किया गया कंप्यूटर विज्ञान पाठ्यक्रम 551 से 600 के बीच है।

Read More: यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

QS World University Ranking 2021

रैंक 49: आईआईटी-बॉम्बे
रैंक 54: आईआईटी-दिल्ली
रैंक 94: आईआईटी-मद्रास
रैंक 101: आईआईटी-खड़गपुर
रैंक 103: IISc बैंगलोर
रैंक 107: आईआईटी-कानपुर
रैंक 176: आईआईटी-रुड़की
रैंक 253: आईआईटी-गुवाहाटी
रैंक 388: अन्ना विश्वविद्यालय

Read More: टेक्नोलॉजी से होगा आपका फेस वेरिफिकेशन, मिलेंगे ये सारे फायदे

इस वर्ष वैश्विक स्तर पर सिविल इंजीनियरिंग, व्यवसाय और प्रबंधन अध्ययन और गणित भी शीर्ष 200 में शामिल हैं। IIT मद्रास को इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी श्रेणी में वैश्विक स्तर पर 94 वीं रैंक मिली और IITBombay और IIT-Delhi के बाद राष्ट्रिय स्तर पर तीसरा स्थान मिला। “हमारे अधिकांश इंजीनियरिंग विषय टॉप 150 के भीतर हैं और हमने पहले भी टॉप 100 में कई विषय रखे हैं।पिछले साल, IIT मद्रास इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी श्रेणी में 88 वें स्थान पर था।


भारतीय संस्थानों में आईआईटी मद्रास पहले, आईआईटी बॉम्बे दूसरे, आईआईटी खड़गपुर तीसरे और दिल्ली विश्वविद्यालय को चौथा स्थान मिला है। आईआईटी दिल्ली 10वें स्थान पर है।

Read More: को-लिविंग स्टार्टअप से बदलेगी किस्मत, घर बैठे कमा सकते हैं मुनाफा

दुनियाभर के विश्वविद्यालयों की क्यूएस विषय रैंकिंग 2021 जारी करने के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के भारतीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और बेहतरी की दिशा में सतत ध्यान दिये जाने के कारण वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित क्यूएस रैकिंग में भारतीय संस्थानों के प्रतिनिधित्व में महत्वपूर्ण सुधार आया है।