ITBP के इस भर्ती के लिए कुल 545 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिनमें 209 रिक्तियां जनरल कैटेगरी से, 164 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए है। साथ ही 77 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। उम्र सीमा की बात करें तो ITBP भर्ती 2024 के लिए जो कोई भी आवेदन कर रहे हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान से 10वीं या उसके समकक्ष शिक्षा की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एक और शर्त है कि उम्मीदवार के पास वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।