देश में प्रधानमंत्रियों की बात करें तो अब तक कुल 14 प्रधानमंत्रियों ने पद की शपथ ली है। जिसमें अधिकतर प्रधानमंत्री काफी पढ़े-लिखे और सूझबूझ वाले हुए। कुछ प्रधानमंत्रियों के पास बहुत बड़े-बड़े डिग्री नहीं थे, लेकिन अपनी समझदारी से उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से इस देश को चलाया है। आज के युवाओं के लिए, 10 साल पहले, 10 साल तक पीएम रहे मनमोहन सिंह एक आइडियल के रूप में हैं। जिनकी वित्तीय मामलों की समझ पूरी दुनिया में विख्यात है।