27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जारी होने वाले है जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान

JEE Advanced 2026: आईआईटी रुड़की जल्द ही जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में है। 17 मई को होने वाली परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। जानिए क्या है एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस और सभी जरूरी डिटेल्स।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Apr 27, 2026

JEE Advanced 2026 latest updates

JEE Advanced Admit Card 2026 Update (Image- Freepik)

JEE Advanced 2026 Admit Card Update: आईआईटी रुड़की जल्द ही जेईई एडवांस 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में है। ताजा जानकारी के मुताबिक, एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए जाएंगे। जो स्टूडेंट्स जेईई मेन क्वालिफाई कर एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्टर कर चुके हैं, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि इस बार एडमिट कार्ड की कोई भी फिजिकल कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी।

JEE Advanced Admit Card: एडमिट कार्ड में चेक करें ये जानकारी

स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें। एडमिट कार्ड पर आपका नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, एग्जाम सेंटर का पता, परीक्षा की तारीख, समय और श्रेणी जैसी अहम डिटेल्स मौजूद होंगी। इसके साथ ही परीक्षा के दिन फॉलो किए जाने वाले जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए होंगे। एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है, जिसके बिना किसी भी स्टूडेंट को एंट्री नहीं दी जाएगी।

JEE Advanced Admit Card Download link: ऐसे डाउनलोड करें

कैंडिडेट्स यहां दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • वहां होमपेज पर दिए गए 'JEE Advanced 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए अपना जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे डिटेल्स को वेरीफाई करें और फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें और उसकी एक डिजिटल कॉपी भी अपने पास संभाल कर रखें।

बता दें जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होनी तय है। इसके बाद एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। आईआईटी रुड़की ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in चेक करते रहें।