ITEP registration 2025 Last Date: चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) 2025 के आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 31 मार्च 2025 तय की गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 16 मार्च 2025 थी। आवेदन फॉर्म में सुधार, परीक्षा केंद्र सूचना और एडमिट कार्ड की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। NTA ने एक नोटिस जारी किया। जिसके अनुसार, छात्रों, संस्थानों और सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड परीक्षाओं के कारण NCET ने आवेदन की तारीख आगे बढ़ाने की सिफारिश की थी। जो भी इच्छुक उम्मीदवार अभी तक इस कोर्स के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।