राजस्थान के शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और माइक्रोसॉफ्ट के निदेशक (बिक्री, शिक्षा) प्रतीक मेहता की मौजूदगी में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। माहेश्वरी ने कहा कि इससे युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी, साथ ही वे तकनीकी शिक्षा में भी सशक्त होंगे। उन्होंने कहा कि बाद में और अधिक छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह माइक्रोसॉफ्ट इनोवेटिव एजुकेटर कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देगी।