
NABARD Recruitment 2024 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए NABARD बेहतरीन अवसर लेकर आई है। NABARD यानी नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने ऑफिस अटेंडेंट- ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती लके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर तय की गई है। NABARD के ऑफिसियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे।
यह खबर भी पढ़ें :- Schools Closed : हरियाणा में 4 और 5 तारीख को सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानिए वजह
इस भर्ती के माध्यम से कुल 108 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए NABARD की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Office Attendant के पद के लिए 10वीं पास की योग्यता होना अनिवार्य है। साथी ही उम्र की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। SC /ST /PWD/EWS के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क है। जबकि अन्य श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा।
आवेदन के लिए सबसे पहले NABARD आधिकारिक वेबसाइटwww.nabard.org के करियर पेज पर जाएं।
उसके बाद ऑफिस अटेंडेंट भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और मांगी गई जरूरी जानकारी भरें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र को ध्यान से भरें।
फोटो अपलोड करके एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर दें।
यह खबर भी पढ़ें :-ये है देश का सबसे बेहतर IIM | Best IIM in India
Published on:
03 Oct 2024 09:03 pm
