
Navodaya Vidyalaya Admission 2025
Navodaya Vidyalaya Admission 2025: नवोदय विद्यालय में Lateral Entry के माध्यम से एडमिशन के लिए होने जा रहे टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 26 नवंबर 2024 को बंद होने जा रहा है। एकेडमिक ईयर 2025-26 में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर navodaya.gov.in आवेदन कर सकते हैं।
लेटरल एंट्री सिलेक्शन एग्जाम विद्यालयों में खाली सीटों को भरने के लिए आयोजित हो रही है। यह परीक्षा 8 फरवरी, 2025 को होनी तय है।
अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर कक्षा 9वीं या 11वीं NVS Application Form Registration Link पर क्लिक करना होगा।
मांगे गए जरुरी डिटेल्स को भरे।
आवेदन के लिए सभी जरुरी डिटेल्स को भरें।
फोटो, जरूरी डॉक्युमेंट्स, साइन आदि जमा करें।
परीक्षा पैटर्न की बात की जाए तो 11वीं और 9वीं टेस्ट 2 घंटे 30 मिनट का होगा। जिसमें 9वीं कक्षा के लिए परीक्षा दोनों ऑब्जेक्टिव/डिस्क्रिप्टिव होगा। कुल 100 नंबर का यह परीक्षा होगा। वहीं 11वीं में दाखिले की बात करें तो इसमें 10वीं के आधार पर एडमिशन मिलता है। परीक्षा के बाद इसका परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
Published on:
25 Nov 2024 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
