6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET 2023: एनटीए ने NEET के लिए जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस, देखें यहां

NEET 2023 NTA: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने नीट यूजी 2023 के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार प्रश्न पत्रों में भाषा/निर्देशों के माध्यम के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में पात्रता नियम में भी बदलाव को लेकर नोटिस जारी किया था।  

2 min read
Google source verification
neet_c.jpg

NTA issues clarification on medium of question papers

NEET 2023 NTA: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने नीट यूजी 2023 के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार प्रश्न पत्रों में भाषा/निर्देशों के माध्यम के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट 2023 के लिए आवेदन करते समय अंग्रेजी को अपनी पसंदीदा भाषा के रूप में चुना है, उन्हें केवल अंग्रेजी में टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने माध्यम हिंदी को चुना है, उन्हें अंग्रेजी और हिंदी में द्विभाषी टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने प्रश्न पत्रों के माध्यम पर भी स्पष्टीकरण जारी किया है। नीट 2023 बुकलेट जिसमें अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न पत्र सफेद रंग में होंगे और क्षेत्रीय भाषाएं की बुकलेट पीले रंग में होंगी। जबकि उर्दू की हरे रंग में होगी।

नीट एग्जाम 13 भाषाओं में होगी
नीट 2023 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, जिसमें से 11 क्षेत्रीय भाषाएं हैं। निर्देश के माध्यम के रूप में अंग्रेजी सभी परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध होगी। देशभर के सभी परीक्षा केंद्रों में अंग्रेजी और हिंदी उपलब्ध होगी और विशेष क्षेत्रों में ही अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाएं उपलब्ध होंगी।

अलग -अलग रंग की होगी बुकलेट
नीट 2023 बुकलेट जिसमें अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न पत्र सफेद रंग में होंगे और क्षेत्रीय भाषाएं पीले रंग में होंगी। एनटीए ने कहा कि उर्दू की बुकलेट हरे रंग में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें- NEET UG 2023: नीट यूजी के पात्रता नियमों में हुआ बदलाव, यहां देखें डिटेल्स


कुछ दिन पहले किया था पात्रता नियम में बदलाव

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में पात्रता नियम में भी बदलाव को लेकर नोटिस जारी किया था। इसमें सुप्रीम कोर्ट के 3 फरवरी 2023 को दिए गए फैसले के अनुसार नीट यूजी 2023 के इंफॉर्मेशन बुलेटिन में क्लॉज 5.2.2 में बदलाव किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार अनिवासी भारतीय, भारत के विदेशी नागरिक (OCI), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO), और विदेशी नागरिक अब चिकित्सा, दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए पात्र हैं।

यह भी पढ़ें- SSC GD PET Admit Card: सीआरपीएफ SSC GD कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड जारी