SSC GD PET Admit Card: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एसएससी जीडी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। कैंडिडेट सीआरपीएफ की आधिकारिक साइट crpf.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार जो सीएपीएफ में सीटी (जीडी) परीक्षा -2022 के पीएसटी/पीईटी इवेंट, असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (जीडी) और आदि पदों पर लिखित परीक्षा पास कर चुके कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी होने का इन्तजार कर रहे थे। शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को पीएसटी/पीईटी के समय अपना एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक होगा। विभिन्न अर्धसैनिक बलों में 50,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और सैनिक पदों पर भर्ती के लिए लगभग 4 लाख उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PET) फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) परीक्षा 24 अप्रैल से 8 मई, 2023 तक आयोजित की जानी है।