Visva Bharati Recruitment 2023: विश्व भारती (Visva Bharati) ने एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्व भारती में 700 से अधिक नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार विश्व भारती की आधिकारिक साइट vbharatirec.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्व भारती (Visva Bharati) में रिक्त चल रहे पदों को भरा जाना है, भर्ती के माध्यम से कुल 709 पदों को भरा जायेगा। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद होगा। लिखित परीक्षा में पेपर I और पेपर II शामिल होंगे, जिसके बाद साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।