28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई

CUET PG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) रजिस्ट्रेशन की तारीख जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा बढ़ाई जाएगी। उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी घोषणा यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने की है। परीक्षा 1 जून से 10 जून, 2023 तक आयोजित होने की संभावना है। इसके परिणाम जुलाई में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, ये अभी संभावित डेट है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 19 Apr 2023, 1:34 PM IST

,

CUET PG 2023 Registration date extended

CUET PG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) रजिस्ट्रेशन की तारीख जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा बढ़ाई जाएगी। यूजीसी सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 5 मई, 2023 की तक बढ़ाई जाएगी। उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी घोषणा यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने की है। पहले 19 अप्रैल, 2023 को समाप्त होने वाली थी। CUET PG एप्लीकेशन विंडो अब पांच मई रात 9:50 बजे को बंद हो जाएगी। सीयूईटी पीजी 2023 में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले cuet.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूजीसी के अध्यक्ष ने आगे कहा कि रजिस्ट्रेशन का विस्तार करने का निर्णय यह देखते हुए किया गया था कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई विश्वविद्यालय सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल हुए थे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उम्मीदवारों को नए जोड़े गए विश्वविद्यालयों से पाठ्यक्रम, कार्यक्रम चुनने के लिए पर्याप्त समय मिले, तिथियां बढ़ाई जा रही हैं।

सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2023 के लिए परीक्षा कब होगी ?

सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा 1 जून से 10 जून, 2023 तक आयोजित होने की संभावना है। इसके परिणाम जुलाई में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, ये अभी संभावित डेट है। आप को बता दे की 2022 में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (सीयूईटी) पीजी में छह छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था। परिणाम 26 सितंबर को घोषित किए गए थे। पिछले साल कुल 66 विश्वविद्यालयों (27 केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित) ने परीक्षा में भाग लिया था।

यह भी पढ़ें- KVS Admission: कक्षा 1 के लिए एडमिशन लिस्ट 20 अप्रैल को होगी जारी, ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार


सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1. एनटीए सीयूईटी पीजी 2023 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर, रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
3. व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण के साथ फॉर्म भरें।
4. फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करें।
5. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग से करें।
6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

यह भी पढ़ें- परीक्षाओ पर बड़ा फैसला; CAPF के बाद SSC MTS और CHSL की परीक्षाएं भी अब क्षेत्रीय भाषाओं में होंगी

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग