UPSC CMS Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम (CMS) की परीक्षा के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी सीएमएस 2023 परीक्षा पंजीकरण अंतिम तिथि 9 मई, 2023 निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। साथ ही पदों पर भर्ती के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई, 2023 को किया जायेगा। यूपीएससी सीएमएस एग्जाम के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।