नीट पीजी 2021 कट-ऑफ
नीट परीक्षा रिजल्ट के साथ नीट पीजी क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल भी जारी की गई है। न्यूनतम योग्यता कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही योग्य माना जाएगा। इस साल सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ स्कोर 800 में से 302, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 800 में से 265 और यूआर-पीडब्ल्यूडी के लिए 283 है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अखिल भारतीय 50 प्रतिशत कोटा सीटों के लिए रैंक और योग्यता की स्थिति अलग से घोषित की जाएगी।