2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB के नए कप्तान Rajat Patidar, पढ़ाई के मामले में विराट से आगे, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं

Rajat Patidar RCB: RCB ने टीम के होनहार और विस्फोटक बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को Royal Challengers Bangalore(RCB) का कप्तान घोषित किया गया है। फ्रेंचाइजी ने 13 फरवरी यानी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कप्तान के नाम का ऐलान किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 13, 2025

Rajat Patidar RCB

Rajat Patidar RCB

Rajat Patidar Education Qualification: IPL 2025 को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे मशहूर फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना नया कप्तान चुना है। RCB ने टीम के होनहार और विस्फोटक बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को Royal Challengers Bangalore(RCB) का कप्तान घोषित किया गया है। फ्रेंचाइजी ने 13 फरवरी यानी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कप्तान के नाम का ऐलान किया। आइए जानते हैं, कौन हैं रजत पाटीदार और कितना पढ़ा-लिखा है यह खिलाड़ी।

Rajat Patidar: कौन हैं रजत पाटीदार?


रजत पाटीदार 2021 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं। रजत ने पहले सीजन में सिर्फ 4 मैच खेले थे और उन्होंने 71 रन बनाए थे। साल 2022 में उन्होंने एक शतक सहित 8 मैचों में 333 रन ठोका था। इस साल रजत का स्ट्राइक रेट 152.75 का रहा था। वहीं साल 2024 में उन्होंने जमके बल्लेबाजी की थी। इस साल 15 मैचों की 13 पारियों में 395 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 177.13 का रहा। कुल आईपीएल करियर की बात करें तो 27 मैचों में 799 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल है।

Rajat Patidar RCB: कितने पढ़े-लिखे हैं रजत?


RCB के नए कप्तान Rajat Patidar की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरूआती स्कूली पढ़ाई-लिखाई इंदौर से की है। इंदौर के एक स्कूल से उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद Guru Vashishtha collage Dewas से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

Rajat Patidar Vs Virat Kohli: कितने पढ़े-लिखे विराट कोहली?


रजत पाटीदार से विराट कोहली कम पढ़ें-लिखे हैं। विराट भी कई साल तक RCB के कप्तान रह चुके हैं। विराट कोहली ने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई की है। उसके बाद वो पूरे तरीके से खेल में रम गए। विराट से दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है।

यह खबर पढ़ें:-Viral News: मजबूरी या शौक! रोज प्लेन से नौकरी के लिए 600km सफर करती है ये महिला, वजह कर देगी हैरान