
REET Exam 2025
REET Exam 2025: राजस्थान में REET (Rajasthan Teacher Eligibility Test) 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी को होगा, जिसके लिए विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी दलों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।
रीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
पुरुष अभ्यर्थी: साधारण कुर्ता, आधी या पूरी बाजू की शर्ट/टी-शर्ट और सामान्य पैंट या लोअर पहन सकते हैं। फैंसी पैंट और जूते पहनने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें केवल चप्पल या सैंडल पहनकर आना होगा।
महिला अभ्यर्थी: सलवार सूट, साड़ी, आधी या पूरी बाजू का कुर्ता/ब्लाउज पहन सकती हैं। उन्हें केवल हवाई चप्पल या स्लीपर पहनने की अनुमति होगी। आभूषण, चूड़ियां, कंगन आदि पहनकर आना प्रतिबंधित है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा, इसके बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर Face recognition technology का उपयोग किया जाएगा, जिससे एडमिट कार्ड की फोटो का मिलान अभ्यर्थी से किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी।
रीट परीक्षा 2025 दो शिफ्टों में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए कुल 14,29,822 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
Updated on:
23 Feb 2025, 4:54 PM IST
Published on:
23 Feb 2025, 4:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.