6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट के पद पर निकाली भर्ती, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार नहीं कर पाएंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

RPSC: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में आवश्यकता पड़ने पर स्केलिंग, मॉडरेशन या सामान्यीकरण की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 19 Mar 2025, 12:00 PM IST

RPSC

RPSC

RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट (उप समादेष्टा) के चार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होगी और 22 अप्रैल रात 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकता है।

यह खबर पढ़ें:-REET 2025: कब तक जारी होगा REET Answer Key? ऐसे इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

RPSC: इतने पदों पर होगी भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से कुल 4 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के 1 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के1 पद शामिल हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। RPSC Vacancy

RPSC: ये होनी चाहिए योग्यता


आवेदक की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
केवल भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदक को इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त या सेवा से त्यागपत्र दिया हुआ होना आवश्यक है।
कैप्टन से नीचे की रैंक के अधिकारी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

यह खबर पढ़ें:-AIIMS NORCET 8: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया का समय हो रहा खत्म, जल्द ऐसे करें आवेदन

RPSC Vacancy: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन


इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में आवश्यकता पड़ने पर स्केलिंग, मॉडरेशन या सामान्यीकरण की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-14 के अनुसार ग्रेड पे ₹5400 दिया जाएगा।

यह खबर पढ़ें:-UP Police Constable Result: देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, जानें कितना रहा कटऑफ