आयु सीमा के अनुसार, MTS के लिए 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग में 6886 पद और 18 से 27 वर्ष आयुवर्ग में 1193 पद शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए इस बार अभूतपूर्व 57,44,713 आवेदन प्राप्त हुए थे, जो केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों तथा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) और नारकोटिक्स विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए निकाले गए थे।