
B. Lakshmi Hari| image credit gemini and x.com-revathitweets
Success Story: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद लोग अपनी-अपनी राय भी देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर रिजल्ट में सफल होने की कई सक्सेस स्टोरी वायरल हो रही हैं। इसी बीच, एक मां और बेटे के एक साथ 10वीं पास करने का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।
यह कहानी है आंध्र प्रदेश के पालाकोल्लू के रहने वाली बी. लक्ष्मी हरि (B. Lakshmi Hari) की, जिन्होंने छठी क्लास के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। सालों बाद अब, न सिर्फ उन्होंने अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू की, बल्कि अपने बेटे विजय के साथ मिलकर 10वीं बोर्ड की परीक्षा भी पास कर ली। जब इन दोनों ने अपना रिजल्ट चेक किया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आइए जानते हैं इस इमोशनल सफर के बारे में।
लक्ष्मी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो इतने सालों बाद दोबारा हाथ में किताबें पकड़ेंगी। शादी और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच उनकी पढ़ाई बहुत पीछे छूट गई थी। लेकिन उनके बेटे विजय ने हार नहीं मानी। जब विजय खुद 10वीं क्लास में आया, तो उसने अपनी मां को भी साथ पढ़ाई करने के लिए मनाया। विजय ने न सिर्फ उन्हें हिम्मत दी, बल्कि उनके साथ बैठकर पढ़ाई की और डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए उनका फॉर्म भी भरवाया। विजय के लिए असली जीत सिर्फ खुद पास होना नहीं, बल्कि अपनी मां को पढ़ते हुए देखना और उन्हें कामयाब बनाना था।
जब रिजल्ट का दिन आया, तो इस परिवार के लिए दोहरी खुशी का मौका था। बेटे विजय ने 600 में से 562 मार्क्स लाकर शानदार कामयाबी हासिल की, तो वहीं मां लक्ष्मी ने भी 360 मार्क्स के साथ अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कंप्यूटर स्क्रीन पर Pass लिखा आया, दोनों खुशी से झूम उठे। विजय जिस तरह अपनी मां को गले लगाकर इस जीत को सेलिब्रेट कर रहा था, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए हैं और कमेंट्स के जरिए इस मां-बेटे की जोड़ी को मुबारकबाद दे रहे हैं।
Updated on:
07 May 2026 02:52 pm
Published on:
07 May 2026 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
