7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Police SI Result 2026: जारी होने वाला है रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 4543 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए रिजल्ट जारी करने वाला है। कैंडिडेट्स uppbpb.gov.in पर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

May 07, 2026

UP Police SI Result 2026 Link

UP Police SI Result (Image- Gemini)

UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने वाला है। लिखित परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे।

मार्च में हुई थी लिखित परीक्षा

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन इसी साल 14 और 15 मार्च, 2026 को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में सफलतापूर्वक किया गया था। यह एग्जाम दोनों दिन दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी।

लाखों उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

इस बड़ी भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर और इसके समकक्ष कुल 4543 पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 75 हजार 760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें 11 लाख 66 हजार 386 पुरुष और 4 लाख 9 हजार 374 महिला उम्मीदवार शामिल थे।

आगे क्या होगा प्रोसेस

लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जो उम्मीदवार पास होंगे उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट इसी महीने यानी मई 2026 में कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए UP Police SI Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें या पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in को नियमित रूप से चेक करते रहें।