UP SI Vacancy 2025: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस आर्टिकल में जानें अप्लाई करने के लिए कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।
UP SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में इस साल यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। UPPRPB यानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती में किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए उम्र सीमा 21 से 28 साल है लेकिन इस बार सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की अतिरिक्त आयु सीमा छूट दी गई है। इसके चलते जिन उम्मीदवारों की उम्र अधिक होने की वजह से परेशानी थी वे भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए हाईट नीचे दी जा रही है।
पुरुष: न्यूनतम 168 सेंटीमीटर
महिला: न्यूनतम 152 सेंटीमीटर
आगर आप शिक्षा, उम्र और शारीरिक मापदंडों को पूरा करते हैं तो अपने डाक्यूमेंट्स तैयार करके आवेदन कर सकते हैं।
| कैटेगेरी | प्रमाण पत्र का विवरण | अंतिम तिथि/वैधता |
|---|---|---|
| SC | शासनादेश संख्या-13/22/16/92/टीसी-iiका-2/2014 के अनुसार | 11 सितंबर 2025 तक |
| ST | शासनादेश संख्या-13/22/16/92/टीसी-iiका-2/2014 के अनुसार | 11 सितंबर 2025 तक |
| OBC | वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रमाण पत्र, शासनादेश संख्या-13/22/16/92/टीसी-iii, दिनांक 17 दिसंबर 2014 के अनुसार | 1 अप्रैल 2025 - 11 सितंबर 2025 |
| EWS | कार्यालय-ज्ञाप संख्या-3/2019/4/1/2002/का-2/19टी, सी-II, दिनांक 14 मार्च 2019 के अनुसार | 1 अप्रैल 2025 - 11 सितंबर 2025 |
| मूल निवास प्रमाण पत्र | सक्षम अधिकारी से मूल निवास प्रमाण पत्र भी आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी होना अनिवार्य है। | 11 सितंबर 2025 |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने पहले सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स तैयार कर लें। अगर कोई प्रमाण पत्र अभी उपलब्ध नहीं है तो उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले उसे बनवाकर इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।