शिक्षा

WBJEE Result 2025: आज जारी हो सकता है पश्चिम बंगाल जेईई रिजल्ट 2025, ऐसे कर पाएंगे चेक

WBJEE 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह...

less than 1 minute read
Aug 07, 2025
WBJEE Result 2025(Image-Freepik)

WBJEE Result 2025 की राह देख रहे छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। वेस्ट बंगाल ज्वाइंटएंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आज यानी 7 अगस्त 2025 को WBJEE Result 2025 जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि की जरुरत होगी।

ये भी पढ़ें

Union Bank Recruitment 2025: वेल्थ मैनेजर के 200 से ज्यादा पदों के लिए निकली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी डिटेल्स

WBJEE 2025: इस तारीख को हुई थी परीक्षा


WBJEE 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चल थी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की गई थी। उसके बाद आंसर-की 9 मई 2025 को जारी कर दी गई थी। जिसके बाद अब परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाना है। WBJEE परीक्षा का आयोजन राज्य की यूनिवर्सिटी, कॉलेज और सेल्फ फाइनेंस्ड कॉलेजों में एडमिशन के लिए होता है। इस परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर जैसे कोर्सों में एडमिशन दिया जाता है। रैंक और नंबर आधार पर छात्रों को कॉलेज अलॉट होता है।

WBJEE Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट


रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए "Important Link" सेक्शन में जाना होगा।
उसके बाद "Download Rank Card" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अपनी जरुरी डिटेल्स भरकर लॉग इन कर लें।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट/स्कोरकार्ड खुलकर आ जाएगा।
अपने स्कोर को ध्यान से चेक कर लें।
डाउनलोड या सेव के ऑप्शन से रिजल्ट सेव कर लें।

ये भी पढ़ें

Trending Courses: क्या आप साइंस, आर्ट से हैं ग्रेजुएट, नहीं मिल रही जॉब? कर लें ये ट्रेंडिंग कोर्स, बढ़िया है करियर ऑप्शन

Updated on:
07 Aug 2025 11:13 am
Published on:
07 Aug 2025 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर