
समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मिलकर यूपी की सत्ता से भाजपा को हटाएंगे : अखिलेश यादव
लखनऊ. भाजपा पर निशाने साधते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, जो जनसंदेश यात्रा आज रवाना की गई है, वो उत्तर प्रदेश के हर गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। यह जनसंदेश यात्रा प्रदेश के सभी जिलों जाकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के झूठ का पोल खोलने का काम करेगी। इस यात्रा से हमको भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने में बड़ी मदद मिलेगी।
गरीब, नौजवान तथा किसान परेशान
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा ने राज्य में सिर्फ नफरत, भूख और गरीबी फैलाई है। यह दिखने लगा है कि इस सरकार के काम से बेरोजगार काफी दुखी हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब, नौजवान तथा किसान परेशान हैं।
भेद-भाव का राजनीति करती है भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि, देश के साथ प्रदेश भी आर्थिक रूप से काफी प्रभावित है। अब समय आ गया है, जब हम जनता के बीच इस सरकार की नाकामी को रखें। भाजपा तो भेद-भाव का राजनीति करती है। भाजपा ने समाज तथा जाति के लोगों के बीच में खाई बनाने का काम किया है।
जनता के रुख से भाजपा घबरा गई
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, इन दिनों देश तथा प्रदेश की जनता के रुख से भाजपा काफी घबरा गई है। भाजपा को जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ दिखाई दे रहा है। हमको भरोसा है कि अब इनकी भाषा बदलेगी। जैसे-जैसे इन्हें हार का डर सताएगा दिल्ली से इनके नेता यहां आएंगे। अब यह तो तय है कि यह सभी लोग मिलकर बहुत गंदगी की भाषा बोलेंगे।
हर जिले में जाएगी गोंडवाना जनसंदेश यात्रा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ से शुरू गोंडवाना जनसंदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के हर गांव में जाएगी। भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्य मिलकर काम करेंगे।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सपा के साथ गठबंधन
uttar pradesh assembly election 2022 चुनाव 2022 से पूर्व सपा छोटे दलों को अपने साथ जोड़ रही है। सपा सुप्रीमो किसी के साथ गठबंधन तो किसी का सपा में विलय करवा रहे हैं। एक अक्टूबर को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सपा के साथ गठबंधन हुआ तो जन परिवर्तन दल का सपा में विलय।
Updated on:
05 Dec 2021 06:06 pm
Published on:
05 Dec 2021 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
