21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttarakhand Election 2022: रुद्रप्रयाग में अमित शाह ने पूछा, कैसी सरकार चाहिए, विकास या भ्रष्टाचार वाली?

Uttarakhand Election 2022 विधानसभा चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की हलचलें तेज हो रही हैं। डोर-टू-डोर अभियान के जरिए नेता मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी चाणक्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रुद्रप्रयाग पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और एक अच्छी सरकार चुनने के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील भी की।

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Jan 28, 2022

Amit Shah Campaign In Rudraprayag asks what Uttarakhand Wants

Amit Shah Campaign In Rudraprayag asks what Uttarakhand Wants

Uttarakhand Election 2022 बीजेपी के दिग्गज नेता इन दिनों आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जुटे हुए हैं। इन्हीं स्टार प्रचारकों में शुमार अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के लिए ना सिर्फ वोट की अपील की बल्कि विरोधियों पर जमकर निशाना भी साधा। अमित शाह ने विकास या परिवारवाद के मुद्दे को उठाते हुए जनता से पूछा कि उन्हें क्या चाहिए। बीजेपी जैसी सरकार जो विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है या फिर भ्रष्टाचार वाली कांग्रेस जैसी सरकार जो खुद तो डूब रही है, प्रदेश और देश को भी डुबो देगी। अमित शाह ने कहा कि अगर एक बार फिर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी, तो विकास का पहिया और आगे बढ़ेगा और उत्तराखंड का कायाकल्प हो जाएगा।


देवभूमि के चुनावी रण में रुद्रप्रयाग सीट पर बिगुल फूंकते हुए आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों और कार्यकर्ताओं के सामने अमित शाह ने हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को दोगुना गति से आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Assembly Elections 2022: हरीश रावत की सीट बदली, देखिए Congress की नई लिस्ट

‘विकास या परिवारवाद’ का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड तय करेगा कि उसे कैसी सरकार चाहिए। डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा भी रखा और कांग्रेस की पिछली सरकारों को कोसा भी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ लोगों को धोखा देने का काम किया है।


बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे शाह ने पार्टी के ‘डोर टू डोर’ कैंपेन में हिस्सा लेकर लोगों को बीजेपी के प्रचार के परचे भी बांटे। उन्होंने सांकेतिक पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क किया।

इसके बाद शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को ‘मातृ शक्ति’ के रूप में सम्मानित किया। इस दौरान शाह ने पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की। कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों की विधानसभाओं के बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधन भी दिया।


अमित शाह ने जनता से सवाल किया है कि उन्हें विकास चाहिए या फिर भ्रष्टाचार ये उन्हें खुद ही तय करना है। शाह ने कहा, आपको तय करना है कि कैसी सरकार चाहिए, विकास की ओर ले जाने वाली या आकंठ भ्र्ष्टाचार, परिवारवाद में डूबी कांग्रेस सरकार?

पांच साल में बीजेपी सरकार ने उत्तराखंड की तस्वीर बदलने का काम किया और मैं आपसे वादा करता हूं कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार अगले 5 साल भी उत्तराखंड को विकास के चरम पर ले जाएगी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड कांग्रेस का कैंपेन थीम सॉन्ग भूपेश बघेल से किया लॉन्च