13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assam Assembly Elections 2021 धरमपुर में नड्डा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर लगाया इतना बड़ा आरोप

Assam Assembly Elections 2021 दूसरे चरण के मतदान के प्रचार का मंगलवार को अंतिम दिन, जेपी नड्डा ने धरमपुर में जनता को किया संबोधित

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Mar 30, 2021

JP Nadda

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) के तहत बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व लगातार चुनावी प्रचार के जरिए अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटा है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धरमपुर पहुंचे।

यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने बीजेपी के पांच साल की उपलब्धियों को तो गिनाया ही साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि असम की संस्कृति को एनडीए के कार्यकाल में ही पहचान मिली। इस दौरान नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी फोटो में असम की बजाय ताइवान और श्रीलंका के चाय बागान दिखाते हैं।

यही भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 असम के इस जिले का बिहार से है खास कनेक्शन, जानिए क्यों टिकी है सबकी नजर

राहुल ने दिखाया ताइवान और श्रीलंका का चाय बगान
नड्डा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा राहुल कुछ दिन सोशल मीडिया पर एक फोटो लगाया। फोटो में आगे वो खड़े पीछे चाय का बागान दिख रहा है। जब मैंने फोटो की पड़ताल लगवाई तो ये बागान ताइवान का निकला। इसके बाद एक और फोटो आया इसमें भी राहुल गांधी के पीछे श्रीलंका के चाय का बागान था।
मैंने पूछना चाहूंगा राहुल गांधी से कि उन्हें असम का चाय बगान दिखाने में दिक्कत होती है क्या?

जेपी नड्डा ने दोहराए पार्टी के 10 संकल्प
जेपी नड्डा एक बार फिर असम दौरे पर पहुंचे। इस दौरान धरमपुर में उन्होंने जनता के बीच एक बार फिर पार्टी के संकल्प पत्र में किए 10 संकल्पों को दोहराया।

बाढ़ मुक्त करने का लक्ष्य
नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी की सरकार लगातार प्रदेश की जनता के लिए काम कर रही है। एक बार फिर सत्ता में आने पर प्रदेश को बाढ़ की समस्या से मुक्त कराने के लिए वृहद स्तर पर काम किया जाएगा।

आतंक और आंदोलन से जल रहा था असम
बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम पिछले 50 वर्षों से आतंक और आंदोलन से जल रहा था। अन्य सरकारों ने कभी लोगों की सुध नहीं ली। लेकिन पीएम मोदी नेतृत्व में असम को आतंक और आंदोलन दोनों से मुक्ति मिली।

उन्होंने कहा पिछले 50 वर्षों में हजारों लोग मारे गए। हजारों सुरक्षाकर्मी मारे गए, कई बेघर हो गए। लेकिन पीएम मोदी ने इच्छा शक्ति दिखाई, अमित शाह ने योजना बनाई, सोनोवाल ने क्रियान्वित किया और बोडोलैंड समझौते के साथ परिवर्तित हो गया।

उन्होंने असम की पहचान भी बनाए रखी, बोडो की समस्या को भी समझा 1500 करोड़ रुपए दिए गए। 4 हजार लोगों ने सरेंडर किया। 4000 असोल्ट राइफल सरेंजर हुए हैं। इससे असम में शांति की बहाली हुई।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021: 20 बैंक खातों और 429 गाड़ियों के मालिक, जानिए सबसे अमीर उम्मीदवार की कुल संपत्ति

फिर तन,मन और धन लगाएंगे
नड्डा ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बीजेपी संकल्पित है। फिर चाहे वो बाढ़ की समस्य का समाधान करना हो या फिर रोजगार से लेकर गृहणियों की आर्थिक सहायता। हर मोर्चे पर पार्टी जनता के लिए तैयार खड़ी है। प्रदेश के विकास के लिए तन,मन और धन हर तरह से सहयोग किया जाएगा।

आपको बता दें कि असम में दूसरे चरण के मतदान के प्रचार का मंगलवार यानी 30 मार्च को अंतिम दिन है। यही वजह है कि बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक सभी दलों के नेता तूफानी प्रचार से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। यहां 1 अप्रैल को 39 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

आइए पढ़ेंः Assam Assembly Elections 2021 - Bhartiya Janta Party (BJP) Full Candidates List